Advertisement

'वो बहुत खूबसूरत है, मैं उसके साथ डिनर डेट पर जाना चाहता हूं ', मुरली विजय इस महिला क्रिकेटर के हुए थे दीवाने

मुरली विजय (Murali Vijay) ने भारत के लिए 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 T20I मैच खेले। मुरली विजय का नाम विवादों में काफी रहा।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma January 31, 2023 • 11:31 AM
Cricket Image for Murali Vijay Dinner Proposal To Ellyse Perry
Cricket Image for Murali Vijay Dinner Proposal To Ellyse Perry (Murali Vijay)
Advertisement

स्टाइलिश बल्लेबाज मुरली विजय (Murali Vijay) ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मुरली विजय का ये फैसला तमाम भारतीय फैंस को मायूस कर गया है। फैंस का कहना है कि मुरली विजय में अभी भी काफी क्रिकेट बचा था। ब्रिस्बेन में 144 रनों की पारी हो या ट्रेंट ब्रिज में 145 रन मुरली विजय ने टेस्ट क्रिकेट में एक से बढ़कर एक शानदार पारियां खेली हैं। मुरली विजय ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पैरी को काफी ज्यादा पंसद करते हैं ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था।

2020 में लॉकडाउन की अवधि के दौरान, मुरली विजय ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ एक साक्षात्कार में भाग लिया और एलिस पैरी को उन खिलाड़ियों में से एक के रूप में चुना, जिनके साथ वह लॉकडाउन के बाद डिनर पर जाना चाहेंगे।

Trending


मुरली विजय ने कहा था, 'एलिस पैरी। मैं उसके साथ डिनर डेट पर जाना चाहता हूं। वह बहुत खूबसूरत है।'इसके कुछ हफ्तों बाद एलिस पैरी ने मुरली विजय के प्रपोजल का जवाब देते हुए कहा था कि वो उनके साथ डिनर डेट पर चलने को तैयार हैं लेकिन बिल उन्हें चुकाना होगा। बता दें कि मुरली विजय का नाम उस वक्त विवादों से घिरा जब उन्होंने दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा के साथ शादी करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय क्रिकेटर जो मुरली विजय की तरह अचानक ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में 31 साल का एक खिलाड़ी

कहा जाता है कि मुरली विजय और निकिता बंजारा की शादी के बाद मुरली और दिनेश के दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई। भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब मुरली विजय के अब विदेशी लीग में खेलने की संभावना है। मुरली विजय ने 2008 से 2018 के बीच भारत के लिए 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 T20I खेले। टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय के बल्ले से 3982 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 15 अर्धशतक जड़े।


Cricket Scorecard

Advertisement