भारत के पूर्व क्रिकेटर मुरली विजय ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुरली विजय ने इस बार सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर को लेकर कुछ ऐसा लिखा है जिसके चलते नया विवाद शुरू हो सकता है। मुरली विजय ने मांजरेकर को लेकर लिखा है कि मुंबई के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स साउथ के प्लेयर्स की कभी तारीफ नहीं कर सकते।
दरअसल, इसकी शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री के दौरान हुई। टेलीविजन पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरज़मीं पर सबसे अच्छे Conversion रेट रखने वाले खिलाड़ियों की एक लिस्ट दिखाई गई। इस लिस्ट में मुरली विजय का नाम पहले नंबर पर था जबकि चौथे और पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम पर था जिसे लेकर संजय मांजरेकर थोड़ा हैरान नजर आए।
Best conversion rate in Tests in India. pic.twitter.com/fXFYJIGIB3
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 10, 2023
मांजरेकर का रिएक्शन मुरली विजय को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर सरेआम उनको आड़े हाथों ले लिया। मुरली विजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी भी साउथ की सराहना नहीं कर सकते।'