भारत के इस स्पिनर ने 35 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला, IPL और घरेलू क्रिकेट से किया संन्यास का ऐला (Image Source: X)
भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लंबे समय तक खेल चुके लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट के इस स्तर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
भारतीय लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 35 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। अनुभवी लेग स्पिनर ने सोमवार (25 मई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी।
मुरुगन अश्विन ने अपने बयान में कहा कि क्रिकेट उनके जीवन का बेहद अहम हिस्सा रहा है और उन्होंने 6 साल की उम्र से इस खेल को खेलना शुरू किया था। उन्होंने लिखा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया और एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें पहचान दिलाई।