साउथ अफ्रीका में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है जहां भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) तबाही मचा रहे हैं। मुशीर टूर्नामेंट में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और मंगलवार (30 जनवरी) को भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। इसी बीच मुशीर ने एक गजब का हेलीकॉप्टर शॉट भी जड़ा जिसे देखकर सभी फैंस को थाला धोनी की याद आ गई है।
मुशीर खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 गेंदों का सामना करके 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े। इसी बीच भारतीय इनिंग के 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुशीर ने महेंद्र सिंह धोनी का स्पेशल शॉट यानी हेलीकॉप्टर शॉट रिक्रिएट किया।
सरफराज के छोटे भाई ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ क्लार्क के खिलाफ खड़े-खड़े जोरदार अंदाज में बल्ला घुमाकर छक्का लगाया और गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। आपको बता दें कि मुशीर का ये शॉट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस जमकर इस युवा क्रिकेटर की तारीफ कर रहे हैं।
Musheer Khan recreated MSD's iconic helicopter shot.#SarfarazKhan #MusheerKhan #U19WorldCup2024 #CricketTwitter pic.twitter.com/59FXGGyXFK
— not one (@ballebazz45) January 30, 2024