Mushfiqur Rahim Viral Video: नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) की कैप्टेंसी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां उन्हें शनिवार, 22 अगस्त से मैके में मेजबान के साथ दूसरा टेस्ट मुकाबला (AUS vs BAN 2nd Test) खेलना है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं और इसी बीच मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को नेट्स प्रैक्टिस के दौरान हाथ पर चोट लगी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 39 वर्षीय मुशफिकुर को नेट्स में बैटिंग करते हुए दाएं हाथ के अंगूठे पर एक तेज तर्रार गेंद लगी। इसके बाद होना क्या था, वो दर्द से बुरी तरह तड़प गए और अपने घुटनों पर ही बैठ गए। मुशफिकुर को संघर्क करता देख तुरंत मेडिकल टीम मेंबर उनकी मदद करने गया।
बांग्लादेशी टीम और फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि मुशफिकुर की चोट गंभीर नहीं है और वो थोड़ी देर बाद ही वापस से बैटिंग प्रैक्टिस करने आए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।