नई दिल्ली, 16 अगस्त | भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके लिए एक खास और भावुक मैसेज लिखा है।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, " आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं, उस पर गर्व है। मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
साक्षी ने साथ ही अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का एक कोट भी धोनी के लिए शेयर किया है। उन्होंने लिखा, " लोग भूल जाएंगे कि आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।-माय एंजेलो।"