AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब टीम को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण पूरी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 से 26 अगस्त के बीच मैके में होगा। दोनों टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा हैं, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नाहिद राणा को ग्रेड-2 लेफ्ट साइड स्ट्रेन हुआ है। यह चोट उन्हें 17 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान लगी थी। मेडिकल स्कैन के बाद पुष्टि हुई कि उन्हें इस चोट से पूरी तरह उबरने में लगभग 6 से 8 सप्ताह का समय लगेगा।