Najmul Hossain Shanto Record: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान भी बन गए हैं।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) से खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में नजमुल हुसैन शान्तो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा इतिहास रच दिया।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शान्तो ने इस मुकाबले में कप्तानी पारी खेलते हुए 130 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस मैच में शतक जड़ते ही शान्तो अब बतौर बांग्लादेशी कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस कप्तानी पारी ने बांग्लादेश को भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।