BAN vs PAK 1st Test: नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) की कैप्टेंसी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 12 मई को ढाका टेस्ट (दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला) के पांचवें दिन पाकिस्तान को उनकी दूसरी इनिंग में 163 रनों पर ऑल आउट करके 104 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली कप्तानी पारी: ढाका टेस्ट में बांग्लादेशी टीम के सबसे बड़े हीरो खुद कैप्टन नजमुल हुसैन शान्तो रहे जिन्होंने अपनी पहली इनिंग में 130 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के ठोककर 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इतना ही नहीं, शान्तो ने अपनी दूसरी इनिंग में भी जमकर धमाल मचाया और 150 गेंदों पर 7 चौके जड़कर 87 रन जोड़े।
उनके अलावा बांग्लादेश के लिए मुमिनुल हक (पहली इनिंग 200 गेंदों पर 91 रन, दूसरी इनिंग में 120 गेंदों पर 56 रन) और मुशफिकुर रहीम (पहली इनिंग में 179 गेंदों पर 71 रन) ने भी अच्छी पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर बांग्लादेश, पाकिस्तान के सामने 268 रनों का टारगेट रखने में कामयाब हुई।