Naman Dhir Catch Video: वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) में फिन एलन (Finn Allen) ने न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरुआत दिलाई और 25 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर 40 रन बनाए। वो बेहद ही तूफानी बैटिंग कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए नमन धीर (Naman Dhir) ने अपनी जानझोंक दी और किसी बाज़ की तरह डाइव करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। नमन के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नमन ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए नितीश कुमार रेड्डी गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने तीसरा गेंद ऑफ साइड में फुल लेंथ पर डिलीवर किया। इस गेंद पर फिन एलन लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारना चाहता थे, जिनकी कोशिश में ही वो गलती कर बैठे।
दरअसल, फिन एलन गेंद को अपने बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में नमन धीर ने गेंद को हवा में देखकर पूरी जान झोंककर कैच पकड़ने का फैसला किया। नमन तेजी से दौड़ते हुए गेंद की तरफ भागे और फिर उन्होंने आखिरी मौके पर सामने की तरफ डाइव करके कैच लिया। नमन का कैच देखकर फिन एलन हैरान थे। उनके कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।