Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 142 रन पर ही सिमट गई। युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
नामीबिया में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला मंगलवार (1 सितंबर) को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
साउथ अफ्रीका के लिए महज 20 साल के युवा सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 51 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। प्रिटोरियस के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 27 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने 25 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया।