SA vs ZIM T20 Match Prediction, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला (SA vs ZIM T20 Match Prediction, Namibia T20I Tri Series)
Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच शनिवार, 29 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17.5 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य हासिल करके जिम्बाब्वे को 5 विकेट से धूल चटाई थी। बताते चलें इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा थे जिन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन ठोके थे और अपने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
SA vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी