Namibia T20I Tri-Series 2026: Brad Evans का ऑलराउंड शो, जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया (Namibia T20I Tri-Series 2026: जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को 5 रन से हराया)
Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। हालांकि आखिरकार जिम्बाब्वे ने 5 रन से बाजी मार ली।
यह मुकाबला सोमवार (31 अगस्त) को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज बेन करन और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बेन करन ने 22 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि ब्रायन बेनेट ने 21 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।