महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ी ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ बना ली। नंदिनी शर्मा और मारिजाने कप्प ने पावरप्ले में घातक गेंदबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर्स को सस्ते में निपटा दिया। शुरुआती झटकों से मुंबई की रन गति पूरी तरह थम गई।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जबकि मुंबई इंडियंस चार बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। मुंबई ने शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, हिला फिरदौस और पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दीया यादव को मौका दिया।