WPL 2026, Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बावजूद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली। अब दिल्ली के सामने 155 रन का लक्ष्य है।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जबकि मुंबई इंडियंस चार बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। मुंबई ने शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, हिला फिरदौस और पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया, वहीं दिल्ली ने दीया यादव को मौका दिया।