Netherlands vs Namibia T20 World Cup 2026: बास डी लीडे (Bas de Leede) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने मंगलवार (10 फऱवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही नीदरलैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना जीत का खाता खोल लिया। लीडे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरूआत खास नहीं रही और 46 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद लीडे और कॉलिन एकरमैन ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।
लीडे ने धमाकेदार अंदाज मे बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं एकरमैन ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ओपनर माइकल लेवेट ने 28 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 18 रन बनाए। नीदरलैंड ने 2 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
After a heartbreaking loss in their opening game, Netherlands bounced back to register their first win of the tournament against Namibia!#T20WorldCup pic.twitter.com/GFdnSVbHKT
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 10, 2026