न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को झटका, Michael Bracewell हुए T20 World Cup 2026 से बाहर (Image Source: AFP)
New Zealand Allrounder: न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है, ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) बाईं पिंडली में फिर से चोट लगने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह करीब 3 हफ्तों से क्रिकेट से दूर रहेंगे।
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज बेन सियर्स के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारत में टीम में शामिल होंगे।
ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाए थे लेकिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। जिसके बाद वह भारत के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हुए।