CAN vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने मंगलवार, 17 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की और इसी के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
युवराज सामरा ने ठोका शतक: इस मुकाबले में कनाडा के लिए 19 साल के सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा ने बेहद ही कमाल की इनिंग खेली और 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से सेंचुरी लगाते हुए 110 रन बनाए। इसी के दम पर कनाडा ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 173 रन जोड़े।
युवराज के अलावा कनाडा के लिए कैप्टन दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जेमीसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया।