India vs New Zealand 2nd ODI Highlights: डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और विल यंग (Will Young) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार (14 जनवरी) को वड़ोदरा के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और 46 रन के कुल स्कोर तक डेवोन कॉनवे (16), हेनरी निकल्स (10) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी की।
मिचेल ने अपने करियर का आठवां और भारत के खिलाफ तीसरा वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 131 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 87 रन बनाए। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
Virat Kohli applauding Daryl Mitchell after his well-crafted century! pic.twitter.com/eU0A3elZOy
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 14, 2026