England vs New Zealand, 1st Test Day 1: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की सरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कीवी टीम अभी भी मेजबान टीम से 79 रन पीछे है। पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 16 विकेट गिरे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम 39.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए काइल जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट लिए, उन्होंने उस मैच से कीवी टेस्ट टीम में वापसी की है। वहीं नाथन स्मिथ ने 3 विकेट और विलियम ओ’रूर्के ने 2 विकेट हासिल किया।