ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, इंग्लैंड ने 254 रन का लक्ष्य देकर 36 रन झटके लैथम और विलियम (Image Source: X)
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने तक किवी टीम 36 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है और अभी भी उसे जीत के लिए 218 रन की जरूरत है।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 4, जून से खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 72 पर 6 विकेट के आगे बढ़ाई। हालांकि टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 113 रन पर सिमट गई। काइल जैमिसन ने निचले क्रम में संघर्ष करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.5 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं जोश टंग ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि गस एटकिंसन को 2 सफलताएं मिलीं।