न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को झटका, भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए Will ORourke (New Zealand's Will O’Rourke with teammates)
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के (Will O'Rourke) भारत के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार (10 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी। उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करने का होगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, ओ'रूर्के हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोटों से उबर रहे हैं और "एहतियात" के तौर पर भारत के खिलाफ घरेलू वनडे और टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर की शुरुआत में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए ओ'रूर्के को मंजूरी मिल जाएगी।