न्यूजीलैंड ने की बांग्लादेश के खिलाफ ODI और T20I टीम की घोषणा, 3 घातक गेंदबाजों की वापसी और लैथम को (Image Source: AFP)
New Zealand Tour Of Bangladesh 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्के और ब्लेयर टिकनर चोट से ठीकर होकर टीम में लौटे हैं।
टेस्ट कप्तान टीम लैथम टीम की कमान संभालेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कई अन्य खिलाड़ी भी आईपीएल और पीएसएल में खेलने के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
ओ’रूर्के को सिर्फ तीन वनडे के लिएष फिशर को तीन टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए और टिकनर को दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।