Nicholas Pooran ने T20 क्रिकेट में 800 छक्के पूरे कर रचा इतिहास (Nicholas Pooran Record)
Nicholas Pooran Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 27वां मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा गया था जहां Trinbago Knight Riders के कैप्टन निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने चौके-छक्के की बरसात करके Barbados Tridents के खिलाफ 37 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ निकोलस पूरन ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि निकोलस पूरन ने बारबडोस के मैदान CPL 2026 के मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। खास बात ये है कि इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 800 छक्के पूरे किए। वो इस फॉर्मेट में 802 छक्के लगा चुके हैं।
टी20 में सर्वाधिक छक्के
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारिोयं में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 752 मैचों की 669 पारियों में 1012 छक्के
- आंद्रे रसेल - 607 मैचों की 524 पारियों में 808 छक्के
- निकोलस पूरन - 484 मैचों की 457 पारियों में 802 छक्के
- जोस बटलर - 526 मैचों की 495 पारियों में 655 छक्के