Nicholas Pooran Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 27वां मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Barbados Tridents vs Trinbago Knight Riders) के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
800 टी20 छक्के: 30 वर्षीय निकोलस पूरन एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि खूब चौके-छक्के लगाकर तेजी से रन बनाते हैं। वो अपने टी20 करियर में अब तक 483 मैचों में 767 चौके और 795 छक्के लगाकर 11,461 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि निकी पी. अपने 800 टी20 छक्के पूरे करने के बेहद करीब हैं।
निकोलस पूरन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ बारबाडोस के मैदान पर होने वाले CPL के मुकाबले में अपनी पारी में 5 छक्के लगाकर ये कारनामा कर सकते हैं। गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में अब तक दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने ये आंकड़ां छूआ है। ये सभी कैरेबियन खिलाड़ी ही हैं। इनमें क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का नाम शामिल है।