बिग बैश लीग 2023-24 (बीबीएल) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलने वाले निखिल चौधरी गलत कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। निखिल पर एक महिला का रेप करने का आरोप लगाया गया है। उन पर मई 2021 में एक नाइट बार में एक महिला के साथ रेप करने का मुकदमा चल रहा है। महिला पक्ष ने टाउन्सविले की जिला अदालत को बताया है कि फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर निखिल की कार में लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।
इस दौरान वो लड़की गंभीर रूप से घायल भी हो गई और उसके शरीर से काफी खून भी बह रहा था। महिला की मां ने भी उक्त घटना की पुष्टि करते हुए अदालत को बताया कि वो रात में लगभग 11.30 बजे सो गई थी और इस घटना के तुरंत बाद सुबह 3.11 बजे वो अपनी बेटी की कॉल मिस कर गई। जब वो उठी तो करीब 3.55 बजे वो अपनी बेटी के पास पहुंची।
महिला की मां ने अदालत को बताया, "मैं ज्यादा कुछ नहीं सुन सकी क्योंकि वो रो रही थी, वो परेशान लग रही थी। मैंने उससे पूछा कि वो क्यों रो रही है तो उसने कहा कि वो शायद अदालत जाएगी। उसने मुझे बताया कि वो इस लड़के से नाइट क्लब में मिली थी और क्लब के बाद वो बाहर घूम रहे थे। उसने बताया कि वो उसके साथ क्लब से बाहर गई थी और उसके साथ कार में भी बैठी थी।"