WATCH: Nitish Rana को फोर्थ अंपायर से उलझना पड़ा भारी,BCCI ने सुनाई बड़ी सजा (Image Source: X.Com (Twitter))
Nitish Rana: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबके के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नीतीश राणा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट मिला है।
बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार, राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान ज़ोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल" करने से संबंधित है। यह घटना 19वें ओवर में हुई, जब राणा चौथे अंपायर के साथ काफ़ी देर तक बहस में उलझे रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
राणा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी की सज़ा स्वीकार कर ली। बता दें कि राणा इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गए थए और इम्पैक्ट सब्स में से एक थे।
That Delhi confidence and anger :-) pic.twitter.com/yK0BL027bl
— Kartik Kannan (@kartik_kannan) April 12, 2026