नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ (नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ )
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाया है।
बद्रीनाथ ने वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका को अहम माना है। पूर्व बल्लेबाज ने सुंदर को लगातार मिल रहे समर्थन और नितीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड क्षमता पर भी सवाल उठाया।
अपने यूट्यूब चैनल पर बद्रीनाथ ने कहा, "पहली नजर में, कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं। वाशिंगटन सुंदर को भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। उन्हें इसका सच में इस्तेमाल करने की जरूरत है।"