Kapil Dev (© IANS)
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| अपनी कप्तानी में 1983 में भारत को पहला विश्व कप खिताब दिला चुके पूर्व कप्तान कपिल देव ने दो विश्व कप खिताब अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस खेल में सबसे अधिक योगदान दिया है।
कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 में हुआ विश्व कप जीता था। तो वहीं धोनी ने भारत को 2007 में टी-20 और 2011 में 50 ओवर का विश्व कप खिताब दिलाया था।
धोनी अब अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के अंतिम पड़ाव पर आ चुके हैं। पिछले साल उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई थी जिसके कारण कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी। हालांकि, कपिल के मन में धोनी के लिए अब भी सम्मान कम नहीं हुआ है।