3 Players Who Can Replace Matt Henry In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होने वाले पांचवें वनडे मुकाबले (NZ vs IND 5th ODI) के लिए उपलब्ध नहीं हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं, न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मेजबान टीम की प्लेइंग XI में मैट हेनरी की जगह ले सकते हैं।
जैकब डफी (Jacob Duffy): न्यूजीलैंड की XI में मैट हेनरी की जगह जैकब डफी को शामिल किया जा सकता है। वो हेनरी की परफेक्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट रहेंगे। 32 वर्षीय डफी एक अनुभवी तेज गेंदबाज़ हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 27 वनडे मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं, डफी के नाम 4 टेस्ट में 25 विकेट और 52 टी20 इंटरनेशनल में 67 विकेट भी दर्ज हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहली पॉजिशन पर हैं।
ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner): न्यूजीलैंड के पास एक ओर शानदार ऑप्शन ब्लेयर टिकनर हैं। अगर वह फिट होते हैं, तो पांचवें वनडे में एक्शन में दिख सकते हैं। 33 वर्षीय टिकनर ने 20 वनडे में 29 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा टिकनर के नाम 6 टेस्ट में 22 विकेट और 19 टी20 इंटरनेशनल में 21 विकेट भी दर्ज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में तो 81 मैचों की 77 पारियों में 111 विकेट चटकाए हैं।