Ollie Robinson Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने बीते गुरुवार, 04 जून को लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs NZ 1st Test) के पहले दिन न्यूजीलैंड के खेमे में तूफान ही उठा दिया और सिर्फ 6 ओवर गेंदबाज़ी (10 रन देकर) करके 4 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई भी दूसरा इंग्लिश गेंदबाज़ नहीं कर सका।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, लॉर्ड्स के मैदान पर ओली रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए अपना पहला ओवर करते हुए विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को बिना कोई रन दिए उनके तीन विकेट झटके। उन्होंने डेवोन कॉवने (05 गेंदों पर 01 रन), केन विलियमसन (02 गेंदों पर 00 रन) और रचिन रविंद्र (01 गेंदों पर 00 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसी के साथ अब ओली रॉबिन्सन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की एक इनिंग में अपना पहला ओवर डालते हुए तीन विकेट चटकाने का कारनामा किया हो। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे महान गेंदबाज़ भी ये रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे। खास बात तो ये भी है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक दुनिया के सिर्फ सात खिलाड़ियों ने ही ये कारनामा किया है।