Ollie Robinson Record: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज (ENG vs PAK 3rd Test) में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और तीन मैचों में पूरे 21 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने महान जेम्स एंडरसन (James Anderson) के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ओली रॉबिन्सन साल 2000 के बाद से इंग्लैंड के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लेकर पूर्व क्रिकेटर जेम्स एंडरसन की बराबरी की है, जिन्होंने साल 2016 की होम सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट में 21 विकेट लिए थे।
बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान साइडबॉटम हैं, जिन्होंने साल 2008 में न्यूजीलैंड की धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 24 विकेट चटकाए थे। उनके बाद नंबर-3 और नंबर-4 पर गस एटकिंसन और स्टीव हार्मिसन का नाम दर्ज है।