Ollie Robinson ने रचा इतिहास,100 साल में Jasprit Bumrah के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने (England Pacer Ollie Robinson)
England vs Pakistan, 3rd Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson ) ने पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन खास रिकॉर्ड बना दिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया औऱ रॉबिन्सन ने तीसरे ही ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ ही रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए और इतिहास रच दिया।
रॉबिन्सन एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह जसप्रीत बुमराह के बाद पिछले 100 सालों में 20 से कम के औसत से 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।