Aamir Kaleem Record: ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम (Aamir Kaleem) ने शनिवार, 14 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 22वें मुकाबले में आयरलैंड (IRE vs OMN) के खिलाफ महज़ 29 गेदों पर 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचते हुए एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ओमान के आमिर कालिम अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास अर्धशतक ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 44 साल और 86 दिन की उम्र में ये कारनामा करके इतिहास रचा और गज़ब रिकॉर्ड अपने नाम किया।
खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी मोहम्मद नदीम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही कुछ दिनों पहले श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी। मोहम्मद नदीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।