एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए के खिलाफ मैच से पहले, ओमान के उभरते सितारे आर्यन बिष्ट और समय श्रीवास्तव, वैभव सूर्यवंशी का सामना करने को लेकर अपनी उत्सुकता नहीं छिपा पाए। मैच से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, आर्यन ने स्वीकार किया कि वो इस युवा खिलाड़ी की अद्भुत क्षमता से बेहद प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा, "जब आप 14 साल के होते हैं और गेंद को इतनी दूर तक मार पाते हैं, तो ये असाधारण प्रतिभा होती है। ये ऐसा कुछ है जो हर कोई नहीं कर सकता। निश्चित रूप से ऐसा कुछ जो मैं उस उम्र में नहीं कर सकता था। 14 साल के हो, कैसे मारते हो ये छक्के? वो वाकई प्रतिभाशाली और बहुत अच्छा है, इसलिए मैं उसके खिलाफ खेलने के लिए वाकई उत्सुक हूं।"
भोपाल के रहने वाले लेग स्पिनर समय ने अपने साथी खिलाड़ी के उत्साह को दोहराते हुए कहा, "मैं सचमुच उससे बात करना चाहता हूं और उसकी मानसिकता को समझना चाहता हूं। जिस तरह से वो बल्लेबाजी करता है, वो सभी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है।"
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 18, 2025
Watch Vaibhav Sooryavanshi put on a show tonight against Oman at 8 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV #SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldAsiaCupRisingStars pic.twitter.com/VTzDSchjfU