PAK vs SL 2nd Test: श्रीलंका हार की दहलीज पर, पाकिस्तान पर सिर्फ 82 रन की बढ़त और गंवाए 9 विकेट (रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने दूसरी पारी में 309 रन बनाए, लेकिन टीम के 9 विकेट गिर चुके हैं।)
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम मुश्किल में फंस गई है। रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेहमान टीम ने दूसरी पारी में कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उसकी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। गुरुवार (19 नवंबर) को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 309 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं और उसके पास सिर्फ 82 रन की बढ़त है।
इस मुकाबले में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपनी पहली पारी में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालात ऐसे थे कि श्रीलंका के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। कप्तान कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में इस पारी में मोहम्मद अब्बास, रज़ाउल्लाह और आमिर जमाल ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं साकिब खान को भी एक सफलता मिली।