Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान (Pakistan Women) को श्रीलंका (Sri Lanka Women) के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे श्रीलंका ने 8 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।
महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार (11 सितंबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए।
टीम के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान फातिमा सना ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए और पाकिस्तान की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि तीसेर नंबर की बल्लेबाज गुल फिरोजा ने 32 गेंदों में 21 रन जोड़े।