BAN vs PAK 1st Test: अब्बास के बाद अजान का कमाल,बांग्लादेश के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की अ (Image Source: X.com/Twitter)
Bangladesh vs Pakistan, 1st Test Day 2: डेब्यू मैच खेल रहे अज़ान अवैस (Azan Awais) के शानदार अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अभी भी मेजबान टीम से 234 रन पीछे है।
अवैस ने इमाम-उल-हक के साथ पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दी औऱ दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 22 ओवर में 106 रन जोड़े। इमाम के रूप में पाकिस्तान को एकमात्र झटका लगा,जिन्होंने 72 गेंदों में 45 रन बनाए।
अवैस 133 गेंदों में 85 रन बनाकर और अब्दुल्लाह फजल 78 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़ लिए हैं।