Pakistan Test Squad Vs West Indies And England: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जुलाई के महीने के आखिर में वेस्टइंडीज और अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और अब एक बार फिर बाबर आज़म (Babar Azam) टेस्ट टीम के कैप्टन बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, शान मसूद को हटाकर बाबर आज़म को पाकिस्तान टेस्ट टीम की कैप्टेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नज़रिए से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखती हैं, इसलिए भी ये फैसला किया गया है।
बताते चलें कि शान मसूद की कैप्टेंसी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मुकाबले खेले जिसमें से टीम सिर्फ 4 जीत पाई और उन्हें 12 में हार का सामना करना पड़ा। याद दिला दें शान से पहले बाबर आज़म ही टेस्ट टीम के कैप्टन थे, जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट खेले और 10 में जीत, 4 में हार का स्वाद चखा।