ENG Vs PAK, 2nd Test: नाइटक्लब घटना के बाद Brydon Carse दूसरे टेस्ट से बाहर (Image Source: IANS)
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि क्रिकेट रेगुलेटर एक नाइटक्लब घटना की जांच करेगा, जिसमें कार्स कथित तौर पर शामिल थे।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि यह तेज गेंदबाज लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कार्स की जगह हैम्पशायर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में शामिल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह फैसला हाल ही में हुई एक नाइटक्लब घटना के बाद लिया गया है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार्स को एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाए हुए देखा गया, जिसके बाद ईसीबी ने मामले की जांच शुरू की।