T20 WC 2026: पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड को हराया, फहीम अशरफ ने तूफानी पारी से हार से बचाय (Image Source: X.Com (Twitter))
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 फरवरी) को कोलंबो के एससएसी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को 27 रन के कुल स्कोर पर सैम अयूब (13 गेंदों में 24 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर सलमान आगा (8 गेंदों में 12 रन) और बाबर आजम (18 गेंदों में 15 रन) फ्लॉप रहे। जिसके पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा, जिससे 16 रन के अंदर 5 विकेट गिरे।
टॉप स्कोरर रहे फरहान ने 31 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े।