ODI Tri-Series: पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को दी मात, सलमान आगा बने जीत के हीरो (Salman Agha vs Sri Lanka)
Pakistan vs Sri Lanka, 1st Match, Pakistan ODI Tri-Series: सलमान आगा (Salman Agha) के शानदार शतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (18 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 49.5 ओवल में 305 रन बनाए। सलमान ने शतक जड़ते हुए 90 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा बाबर आजम ने 45 रन, साद बैग ने 39 रन और हसन नवाज ने 37 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा ने 4 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट औऱ दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट हासिल किए।