ODI Tri Series 2026: पाकिस्तान में जल्द ही वनडे ट्राई सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार (19 अगस्त) को ऐलान किया कि अक्टूबर में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच छह मैचों की ट्राई सीरीज खेली जाएगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला जाएगा।
ट्राई सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले लाहौर में होंगे।
25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड की दूसरी भिड़ंत लाहौर में होगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लीग चरण का आखिरी मैच 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगी।
Pakistan are set to host England and Sri Lanka in a three-team ODI series this October-November! pic.twitter.com/0w2jcqDXSF
CRICKETNMORE (cricketnmore) August 19, 2026