PAK vs BAN: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर (Image Source: Google)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बाबर की गैरमौजूदगी पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता बन सकती है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार (8 मई) से शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि बाबर आजम के बाएं घुटने में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने यह भी कहा कि मेडिकल टीम फिलहाल उनकी चोट की जांच कर रही है और जल्द ही उनकी स्थिति को लेकर नया अपडेट दिया जाएगा।