नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड्का ने टी-20 में जड़ा तूफानी शतक, एक साथ बने दो विश्व रिकॉर्ड Ima (Twitter)
29 सितंबर। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड्का ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। सिंगापुर के खिलाफ ट्राई सीरीज में नेपाल ने कमाल का परफॉर्मेंस कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
नेपाल की इस ऐतिहासित जीत में कप्तान पारस खड्का का अहम योगदान रहा। पारस खड्का ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी रन चेस करते हुए खेली और अपनी टीम नेपाल को जीत दिला दी।
पारस खड्का ने 52 गेंद पर 106 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में पारस खड्का ने 9 छक्के और 7 चौके जड़े। पारस खड्का ने इस शतकीय पारी के दौरान दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।