ENG के खिलाफ चौथे T20I में संजू सैमसन की वापसी चाहते हैं पार्थिव, वैभव नहीं इस खिलाड़ी की जगह खिलाने (Image Source: Google)
India vs England 4th T20I: भारत को तीसरे टी20 में इंग्लैंड के हाथों 125 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने चौथे टी20 के लिए भारत को प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करने की सलाह दी है।
पार्थिव का मानना है कि भारत की बल्लेबाजी में जरूरत से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसकी वजह से टीम संतुलन खो रही है। उन्होंने कहा कि टीम में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज होने से विपक्षी टीम को अपनी रणनीति बनाने में आसानी हो रही है।
जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने कहा कि अगर वह टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते, तो वह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाते। हालांकि, इसके लिए वह वैभव सूर्यवंशी को नहीं, बल्कि शिवम दुबे को बाहर करते।