आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में पहली बार उतरे पथुम निसांका पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा जताया है। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ को DC ने 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा। यह निसांका के करियर का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है।
A Big IPL Contract for Pathum Nissanka Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">IPLAuction pic.twitter.com/ziE343wLu CRICKETNMORE (cricketnmore) December 16, 2025
मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में हो रही IPL 2026 मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज़ पथुम निसांका के नाम पर भी मुहर लग गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। निसांका का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चली बोली की जंग ने उनकी कीमत कई गुना बढ़ा दी।
यह पथुम निसांका के करियर का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है। उन्होंने इससे पहले कभी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लिया था, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनके मौजूदा फॉर्म और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह दांव खेला है।