Pathum Nissanka ने हार में शतक जड़कर भी कोहली-रोहित की बराबरी की,ऐसा करने वाले देश के चौथे क्रिकेटर (Image Source: Twitter)
श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने शुक्रवार (26 सितंबर) को भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। निसांका ने 184.48 की स्ट्राईक रेट से 58 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके औऱ 6 छक्के जड़े। इस फॉर्मेट में यह निसांका का यह पहला शतक है।
ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी
निसांका टी-20 एशिया कप में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2016 में बाबर हयात ने ओमान के खिलाफ और 2022 में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।