श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टी खुद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अंकाउंट के जरिए की है।
Sri Lanka Tour of Pakistan 2026 Pathum Nissanka will not join Sri Lanka’s ODI squad for the upcoming Tri-Nation Series, involving Pakistan and England, as he has yet to receive medical clearance to return to play. Nissanka sustained a left hamstring injury during Sri Lanka’s recently concluded tour of England. Lahiru Udara has been named as his replacement in the ODI squad.
Sri Lanka Cricket(OfficialSLC) October 15, 2026
पथुम निसांका को सितंबर 2026 में श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद निसांका पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेली गई तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर रहे। उम्मीद थी कि वह वनडे ट्राई सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन उनकी रिकवरी पूरी नहीं हो सकी। मेडिकल टीम से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण अब उन्हें इस टूर्नामेंट से भी बाहर रहना पड़ेगा। एसे में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने निसांका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदारा (Lahiru Udara) को टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि लाहिरू उदारा को भी तक वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका नहीं मिली है। इस सीरीज के दौरान यह खिलाड़ी अपना पहला वनडे मैच खेलता नजर आ सकता है।
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज 18 से 31 अक्टूबर तक खेली जाएगी। टूर्नामेंट के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होंगे। मेजबान पाकिस्तान 18 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में 22 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट लाहौर पहुंचेगा, जहां 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान 27 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगा, जबकि श्रीलंका अपना आखिरी लीग मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।
लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। खिताबी मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की अपडेटेड टीम
लाहिरू उदारा, अविष्का फर्नांडो, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान), पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, जनित लियानगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्ष्णा, सचिंदु कोलंबागे, दुश्मंथा चमीरा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।