RCB vs SRH:आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में फिल सॉल्ट ने अपनी फील्डिंग से समां ही बांध दिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक या दो नहीं बल्कि तीन कैच पकड़े और उन्होंने हैदराबाद के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को आउट करने के लिए जो कैच बाउंड्री पर पकड़ा उसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।
किशन ने आउट होने से पहले तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 210.53 की स्ट्राईक रेट से 80 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के जड़े। हैदराबाद के कप्तान के तौर पर ये उनका पहला मुकाबला था और ऐसा लग रहा था कि वो कप्तान के रूप में हैदराबाद के लिए अपना पहला शतक भी जड़ देंगे लेकिन सॉल्ट के इरादे कुछ और ही थे।
ये कैच 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। जब अभिनंदन सिंह की फुलटॉस गेंद पर किशन ने ऑफ साइड पर छक्का लगाने की कोशिश की। इस कीपर-बल्लेबाज ने बस बल्ले का मुंह खोला था और ऐसा लग रहा था कि ये गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी लेकिन सॉल्ट डीप बैकवर्ड पॉइंट से दौड़ते हुए आए, अपनी दाईं ओर छलांग लगाई और एक शानदार एक-हाथ वाला कैच लपक लिया। उनका ये कैच देखने के बाद कुछ फैंस इसे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक मान रहे हैं।
Stop what you’re doing and watch this INCREDIBLE catch by Phil Salt!
— Khan (@ccricket713) March 28, 2026
The first one… and already the catch of the tournament! #IPL2626pic.twitter.com/i5vnqf0fQ5